दर्दनाक हादसा: पिकअप जीप के खाई में गिरने से एक की मौ*त, एक घायल

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 07:17 PM (IST)

सराहां (ब्यूरो): सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के तहत जयहर के समीप एक पिकअप जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल काॅलेज नाहन रैफर किया गया है। हादसा वीरवार देर शाम को पेश आया। पच्छाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जामुन की सेर पंचायत के राज्यों गांव के धनवीर सिंह और अशोक कुमार शादी समारोह से पिकअप जीप में वापस लौट रहे थे। जब वे जयहर से सराहां की तरफ आ रहे थे तो इसी बीच जयहर से कुछ ही दूरी पर पिकअप जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप जीप चालक अशोक कुमार व धनवीर सिंह पुत्र मेहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप चालक अशोक कुमार को नाहन रैफर कर दिया गया। वहीं धनवीर सिंह पिकअप जीप की चपेट में आ गया था जो अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ चुका था, जिसे डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पच्छाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी राजगढ़ अरुण कुमार मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पच्छाद पुलिस थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News