मंडी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार...49 वर्षीय व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 01:37 PM (IST)

Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा बगस्याड-शिकावरी मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान नेक राम (49), निवासी गांव सुनास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात नेक राम अपनी ऑल्टो कार (HP32B0460) में सवार होकर बगस्याड से अपने घर सुनास की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बगस्याड-शिकावरी सड़क पर आईपीएच रेस्ट हाउस के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रात का समय और सुनसान इलाका होने के कारण काफी देर तक किसी को दुर्घटना की भनक नहीं लग सकी।

सुबह ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

हादसे का पता मंगलवार सुबह चला, जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क से नीचे खाई में एक कार को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कार के भीतर नेक राम को मृत पाया। इसके तुरंत बाद परिजनों और जंजैहली पुलिस को सूचित किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी मंडी, विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर कोहरे और अंधेरे की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया था।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News