खेल-खेल में झूले की रस्सी का बन गया फंदा, 11 साल के मासूम की गई जान

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 11:56 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): धर्मपुर क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे की झूले से खेलते हुए मौत हो गई। अचानक झूले की रस्सी से उसके गले में फंदा लग गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि तनीष अपने घर के साथ एक पेड़ से झूला बनाने के बाद खेल रहा था। इसी दौरान झूले की रस्सी से अचानक गले में फंदा लगने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़के को उसके परिजन एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News