मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठा लिया खौ.फनाक कदम, परिजनों में मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 11:36 AM (IST)

Dharamshala News : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक 14 वर्षीय किशोर ने मोबाइल गेम खेलने से रोकने पर नाराज होकर कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला धर्मशाला के खनियारा रक्कड़ क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि किशोर को परिजनों ने फोन देने से मना किया था और पढ़ाई करने को कहा। इस बात को लेकर बालक इतना नाराज हो गया कि कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जब काफी देर बाद परिजनों ने कमरे के भीतर जाकर देखा तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। किशोर फंदे पर लटका हुआ था। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हुए। परिजन बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र में शोक का माहौल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमन के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। एएसपी आरपी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, नाबालिग की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News