गोबिंद सागर झील में डूबे युवक का शव निकाला

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 03:50 PM (IST)

स्वारघाट (पवन):  बीते दिनों 'ज्योरीपतन बोट घाट पर नहाते समय गोबिंद सागर झील में डूबे सचिन का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। शव को बीबीएमबी से आए गोताखोरों ने आधे घंटे में झील से बाहर निकाला। मंगलवार को स्थानीय लोगों की सहायता से चलाए गए सर्च अभियान में सचिन का शव बरामद नहीं हो पाया था। जिसके बाद स्वारघाट के  एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने भाखड़ा से गोताखोरों की टीम बुलाई थी।  फिलहाल सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। बता दें कि ग्राम पंचायत टाली के गांव टिक्कर में शादी समारोह में आया सचिन अपने दोस्तों संग गोबिंद सागर झील की ओर निकल गया था जहां पर नहाते समय सचिन झील की गहराई में समा गया और उसकी मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News