नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता का खेतों में मिला शव

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 05:18 PM (IST)

चम्बा (काकू चौहान): नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव घर के निकट खेतों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। जिला चम्बा की एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह 22 अगस्त से लापता था। मंगलवार को सुबह उसके बेटे ने उसे खेतों में अचेत अवस्था में पाया।

इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे मृत पाया। इसके बाद मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी उसे कुछ समय पहले छोड़ गई थी। ए.एस.पी. विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का असल पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Related News