खून से लथपथ मिला मणिकर्ण में शव, फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 02:57 PM (IST)

कुल्लू(शम्भू): हिमाचल के जिला कुल्लू की प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी मणिकर्ण में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब वहां कुछ लोगों ने खून से लथपथ एक शव देखा। इस शव को देखते ही लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी हाउस नम्बर 21 गांव ज़ह वार्ड नम्बर एक समराला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है जिससे उसकी पहचान हुई। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जांच कर रहे एसआई जय सिंह ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है। मृतक ने मनिकरण में एक गेस्ट हाउस की छत से कूदकर जान दी है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News