42 वर्षीय महिला की मौत पर मायके वालों का हंगामा, ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 09:51 AM (IST)

 

सुंदरनगर(नितेश सैनी) : सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कनैड़ में एक 42 वर्षीय महिला द्वारा जहर खाकर जान देने के मामले में नया मोड़ आया है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर महिला को तंग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार भारती पत्नी जोगिंद्र ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही परिवार के सदस्यों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने महिला को तुंरत सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। जहा महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडीकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और घटना की सुचना सुंदरनगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की और पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले किया। इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News