वाद्य यंत्रों की धुनों से पुत्रवधू का स्वागत, भावुक हुए वीरभद्र सिंह (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 12:56 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व परिवार का पुत्रवधू के साथ रामपुर पहुंचने पर रामपुरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों द्वारा किए गए स्वागत को देखकर वे भावुक भी हुए और दरबार के मुख्य द्वार से ही अपनी पुत्रवधू का हाथ पकड़कर उन्होंने राजमहल में प्रवेश किया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से विधायक विक्रमादित्य सिंह की शादी की धाम का दरबार परिसर में आयोजन भी किया जा रहा है जिसके लिए हजारों की संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है। पुत्र विक्रमादित्य सिंह की शादी की खुशी पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सभी सदस्यों के चेहरों पर साफ दिख रही थी।
PunjabKesari

दरबार परिसर में मुख्य द्वार पर स्थानीय लोग उनके परिवार और परिवार में शामिल पुत्रवधू के रूप में नए सदस्य के स्वागत में पलकें बिछाए बैठे थे। जैसे ही परिवार राज दरबार परिसर पहुंचा तो किन्नौर से आए पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों से और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों की भीड़ राज दरबार परिसर में इस पल को अपनी आंखों में कैद करने पहुंची थी जिसके बाद कुछ देर आराम करने के बाद वे यहां से सीधे मां भीमाकाली का आशीर्वाद लेने के लिए सराहन परिवार सहित रवाना हुए। वहां पर भी स्थानीय लोगों द्वारा उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थीं, वहीं आज शहरवासियों और बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए धाम का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय विधायक नंद लाल और नगर परिषद रामपुर के उपाध्यक्ष दीपक सूद इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News