डलहौजी में अमित शाह की हुंकार, निशाने पर वीरभद्र सरकार

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2017 - 03:28 PM (IST)

बनीखेत (चंबा): प्रदेश के विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारकों ने भी ताल ठोक दी है। सोमवार को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के बनीखेत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी प्रत्याशी डीएस ठाकुर के पक्ष में जनसभा की।
PunjabKesari

यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर जमकर निशाने साधे। शाह ने बनीखेत के पधर मैदान में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल के सीएम ने पांच सालों तक मात्र भूमि पूजन ही किए। कांग्रेस में ऐसा कोई नहीं है‌ जिसने भ्रष्टाचार न किया हो। शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार जब भी कर्ज लेती है तो विकास करवाती है। कांग्रेस सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए हैं। 
PunjabKesari

भाजपा की सरकार बनने पर हिमाचल को बनाया जाएगा सॉफ्टवेयर हब

शाह ने कहा क‌ि भाजपा की सरकार बनने पर हिमाचल को सॉफ्टवेयर हब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा क‌ि हिमाचल सरहदी इलाका है। यहां की जनता भोली-भाली है। अब ये हिमाचल की जनता भी कांग्रेस से जानना चाहेगी कि उन्हें किस प्रकार की आजादी चाहिए। इससे पहले शाह हेलीकॉप्टर से बनीखेत हेलीपेड पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News