UP के बाद अब पंजाब पुलिस के DSP की हिमाचल में दिखी दादागिरी (Watch Video)

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 04:37 PM (IST)

चम्बा: कुछ दिन पहले भी यू.पी. से हिमाचल घूमने आए एक अधिकारी ने यहां पर हवाई फायर कर सनसनी फैलाने का प्रयास किया था। अब चम्बा जिला के अंतर्गत आते डल्हौजी पर्यटन स्थल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। डल्हौजी घूमने आए पंजाब के एक डी.एस.पी. को उस समय स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा जब यातायात पुलिस कर्मी द्वारा उक्त पुलिस अधिकारी के ड्राइवर की जांच के लिए उसने एल्कोहल सैंसर मशीन का प्रयोग किया तो उक्त पुलिस अधिकारी ताव में आ गया और यातायात पुलिसकर्मी के साथ बहसबाजी शुरू कर दी।
PunjabKesari, Ruckus Image

यही नहीं, उक्त पंजाब पुलिस के अधिकारी ने पहले तो खुद को पंजाब का एस.पी. बताया लेकिन बाद में पता चला कि वह डी.एस.पी. रैंक का अधिकारी था। डल्हौजी पुलिस के यातायात पुलिस कर्मी को जब उक्त पंजाब पुलिस का अधिकारी धमकाने लगा तो मौके पर मौजूद स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने उक्त पुलिस अधिकारी को सबक सिखाने की बात कही।
PunjabKesari, Ruckus Image

लोगों के आगे एक न चली, मौके से खिसका अधिकारी

हैरानी की बात है कि दूसरों को कानून का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस अधिकारी ही अगर दूसरे पुलिस कर्मी के साथ इस तरह का व्यवहार करेंगे तो लोगों में इसका अच्छा संदेश कैसे जाएगा। इस बात को उक्त अधिकारी ताव में आकर शायद भूल गया था, जिसका आभास डल्हौजी की जनता ने उसे बखूबी करवा दिया। उप पुलिस अधिकारी ने अपनी हेकड़ी दिखाते हुए जिला पुलिस के कुछ अधिकारियों को फोन करके यातायात पुलिस कर्मियों की शिकायत की लेकिन स्थानीय लोगों के आगे उसकी एक न चली परिणाम स्वरूप उसे मौके से अपने वाहन चालक सहित खिसकना पड़ा।
PunjabKesari, Ruckus Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News