कांगड़ा, ऊना व चम्बा में 1 माह में 90 लोगों से साइबर ठगों ने उड़ाए 1 करोड़

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 10:48 PM (IST)

डिग्री कॉलेज धर्मशाला में पुलिस की साइबर क्राइम पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
धर्मशाला (सचिन):
जिला कांगड़ा, ऊना व चम्बा में पिछले एक माह में करीब 90 लोग साइबर ठगी का शिकार बने हैं। इन सभी मामलों में शातिरों ने इन लोगों के खातों से साइबर फ्रॉड कर के करीब एक करोड़ रुपए की राशि उड़ाई है। इसमें सबसे अधिक मामले जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। यह जानकारी साइबर थाना ऊतरी क्षेत्र धर्मशाला के एएसपी हितेश लखनपाल ने डिग्री कॉलेज धर्मशाला में एमसीए विभाग के विद्यार्थियों को साइबर क्राइम पर एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान दी। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम में बारे में बताया और इससे कैसे बचा जा सके इस बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हम लोग ईजी मनी के चक्कर में साइबर ठगी की शिकार हो रहे हैं। हम अपनी सारी जानकारी ठगों से फोन कॉल पर शेयर कर देते हैं, जिससे हमारे खाते से पैसे उड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट टैकनोलॉजी के साथ लोगों को भी स्मार्ट व जागरूक होने की जरूरत है तभी साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कम से कम फोन एप इस्तेमाल करने को कहा और साथ ही सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को दोस्त न बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में 5 से 6 साइबर प्रहरी भी बनाए जो लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करेंगे। 

साइबर ठगी से कैसे बचें

  • एटीएम का सीवीवी व पिन और ओटीपी शेयर न करें।
  • सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को दोस्त न बनाएं।
  • फेसबुक, जी-मेल पर टू वे ऑथैंटिकेशन करें।
  • फेक मैसेजिस से बचें और उनका रिप्लाई न करें।
  • केवाईसी अपडेट करें।
  • अनजान लोगों की वीडियो कॉल न उठाएं।
  • ऑनलाइन गेम्स के दौरान निजी जानकारी शेयर न करें।
  • ऑनलाइन किसी कंपनी का नंबर न निकालें।
  • अनजान कॉल पर जानकारी सांझा न करें।
  • सोशल मीडिया पर सारी जानकारी शेयर करने से बचें।
  • डिजिटल पेमैंट के दौरान सावधानी बरतें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News