नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार दंपति कोर्ट में पेश, 5 दिन के रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 12:20 AM (IST)

सुलह (पांजला): पालमपुर उपमंडल के तहत एक गांव की बेटी को सोलन ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार दंपति को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उक्त दंपति को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की सहेली का दोस्त आरोपी की मौसी का लड़का था। यहीं से बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी भी उसी के गांव में टैंट का काम करता था। हालांकि यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है कि वे नाबालिग लड़की को किस मकसद से ले गए थे। अभी आरोपी की पत्नी द्वारा अपने भाई से शादी करवाने की बात ही सामने आई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ साल पहले परौर में भी एक महिला से छेड़छाड़ की थी तब लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी को करीब 3 महीने पहले घरवालों ने बेदखल कर दिया था। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। बता दें कि पीड़िता 18 जुलाई को घर से गायब हुई थी। 3 दिन बाद उसे सोलन जिले के बागा के कंदर गांव से आरोपियों के साथ बरामद किया गया था। डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर भवारना पुलिस थाने में रखा गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News