प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा हैः बलदेव शर्मा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 03:36 PM (IST)

बड़सर : भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस पर बुधवार मैहरे स्थित रिखी निवास परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर तथा मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा उपस्थित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने भाजपा पार्टी स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। देश हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने मिलकर पं दीन दयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की  स्थापना हुई। आज भाजपा विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  की अध्यक्षता में पार्टी प्रगति कर रही है। सब कार्यकर्ता देश के निर्माण के लिए कार्य करते रहें। समय के साथ इस देश को मोदी जैसा शक्तिशाली प्रधानमंत्री मिला जिसने भारत ही नहीं पूरे विश्व में भारत देश को शिखर पर ले जाने का कार्य किया।

कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश देते हुए कहा गया कि प्रदेश तथा देश में भाजपा द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसे जन-जन तक पहुंचाने तथा इसका लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाना है इसके लिए सतत रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। बलदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे देश में विभिन्न उपलब्धियां हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो अंतिम छोर के व्यक्ति को भी लाभ मिलने का सपना देखा था उसे पूरा करने का समय है। कार्यक्रम में महामंत्री चतर सिंह कौशल व यशवीर, जिला उपाध्यक्ष सुभाष बन्याल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगन्नाथ बन्याल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला बन्याल, महामंत्री नीलम कुमारी, जिला परिषद राजेश मांगा, ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, अंकुर ठाकुर, शशि शर्मा, कमलेश ढिल्लों, बीडीसी राकेश कुमार, सुरेंद्र भजनी, प्रताप सिंह ठाकुर व कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News