मंदिर का झंडा उखाड़ने को लेकर विवाद, पुलिस ने 2 घंटे में सुलझाया मामला

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 09:28 PM (IST)

मानपुरा: बद्दी-चक्कां मार्ग पर ओमैक्स पार्कवुड कालोनी में स्थानीय लोगों द्वारा मां भगवती के निर्माणाधीन मंदिर स्थल पर लगाया गया झंडा किसी शरारती तत्व ने शुक्रवार रात को उखाड़ कर फैंक दिया। जब सुबह लोगों ने निर्माणाधीन जगह से मंदिर का झंडा उखड़ा हुआ देखा तो विवाद खड़ा हो गया। माहौल खराब न हो इसलिए इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद मामले को सुलझाया गया। कालोनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि जिस भी व्यक्ति ने इस कार्य को अंजाम दिया है, उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करे। कालोनी के महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को इस स्थान पर मंदिर बनाने में एतराज था, जिसके चलते झंडा उखाड़ा गया है। जिस व्यक्ति पर उन्हें शक है, उसका नाम पुलिस कर्मियों को दे दिया गया है।

यह था मामला

ओमैक्स कालोनी में लगभग 3 महीने पहले कालोनी के लोगों ने मां भगवती का जगराता करवाया था। जगराते के दौरान किसी भक्त में माता स्वयं प्रकट हुई और एक चिन्हित स्थान पर मंदिर बनाने के आदेश दिए। इस पर कालोनी के लोगों ने उक्त जगह का भूमिपूजन करवाकर वहां मां भगवती का झंडा भी लगा दिया था लेकिन जहां मंदिर बनना है, वह जगह ग्रीन पार्क के लिए काटी गई है, जिसके चलते साथ लगते मकान मालिकों ने एतराज जताया था।

क्या कहती है पुलिस

ए.एस.पी. बी.बी.एन. नरेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर भेज दी गई थी। लोगों को समझा कर मामले को शांत कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News