धनेटा के उपभोक्ता ध्यान दें: इस दिन तक जमा करवा दें बिजली बिल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 02:32 PM (IST)

नादौन। विद्युत उपमंडल धनेटा के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 7 फरवरी तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 7 फरवरी तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे और कनेक्शन को बहाल करवाने के लिए अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News