दैनिक खर्च चलाने के लिए कर्ज पर कर्ज ले रही सरकार : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 10:14 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): सरकार अपने दैनिक खर्चे चलाने के लिए एक तरफ कर्ज पर कर्ज ले रही है तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री बिना किसी बजट के घोषणाएं कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री द्वारा रोजाना की जा रहीं करोड़ों रुपए की घोषणाएं महज भाजपा की जुमलेबाजी हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश 70000 करोड़ रुपए के कर्ज में डूब गया है और सीएम सरकारी तंत्र व धन का दुरुपयोग कर चुनावी रैलियों में मस्त हैं। 

मंत्रिमंडल बैठकों में बिना किसी बजट के बड़े-बड़े फैसले ले रहे सीएम
प्रतिभा सिंह ने इस बात पर भी हैरानी जताई है कि मुख्यमंत्री आए दिन मंत्रिमंडल की बैठकों में बगैर किसी बजट प्रावधान के बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं जबकि केंद्र से बढ़ते कर्ज में राहत के लिए एक भी पैसे की मदद नहीं मिल रही है। आम लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान हैं जबकि भाजपा इन मुद्दों पर कभी कोई बात नहीं करती। कांग्रेस कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन के साथ-साथ उनके साथ हो रहे भेदभाव को दूर करेगी। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार से हाल ही में की जा रहीं लोक लुभावनी घोषणाओं के लिए बजट प्रावधान पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने शंका जाहिर की है कि उन्हें लगता है मुख्यमंत्री यह सब घोषणाएं एक रुपए के टोकन मनी में कर रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News