कांग्रेस ने जारी की 17 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, किन्नौर सहित 5 सीटों पर अभी भी पेंच

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 11:12 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लेकर कांग्रेस की ओर से देर रात प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई। सूची के तहत 17 सीटों पर प्रत्याशी फाइनल किए गए हैं। इसमें भरमौर से ठाकर सिंह भरमौरी, इंदौरा से मलेंद्र राजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुलह से जगदीश सिपहिया,  कांगड़ा से सुरेंद्र सिंह काकू, आनी से बंसी लाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, जोगिंद्रनगर से सुरेंद्र पाल ठाकुर, धर्मपुर से चंद्रशेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, बिलासपुर से बंबर ठाकुर, नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा व शिमला से हरीश जनारथा का नाम शामिल है।
PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी और अब 17 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। अब तक कांग्रेस ने 63 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है जबकि 5 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। इनमें जयसिंहपुर, मनाली, शिमला शहरी, पांवटा साहिब व किन्नौर की सीट शामिल है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News