सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 10:54 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से बुधवार को ईडी की पूछताछ का दौर जारी रहा। इसी कड़ी में प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस ने दूसरे दिन भी धरने-प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में राजीव भवन के समीप कार्ट रोड पर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा पर केंद्रीय जांच एजैंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। 

कांग्रेस भाजपा के किसी भी हथकंडे से डरने वाली नहीं
जितेंद्र चौधरी ने ईडी पर भी आरोप लगाया कि वह जानबूझ कर सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को परेशान करने की कोशिश कर रही है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी हथकंडे से डरने वाली नहीं। शिमला में आयोजित धरने में कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान, अरुण शर्मा, अमित नंदा, यशपाल तनाईक, आकाश सैनी, उमा वर्मा, राजेश वर्मा, सेनराम नेगी, जीतराम पंवार, मोहन नेगी, विनेश ठाकुर, अमित शर्मा, मुस्कान, राजू,भूपेंद्र वर्मा, रोहित कुमार, अमृत पाल, राकेश ठाकुर, राजकुमार, विनोद भाटिया, संजीव मेहता, नरेश, आशिष सिंह, सुदेश भाटिया, साहिल भास्कर, सतपाल, विशाल व वीर सिंह मुख्यरूप से मौजूद थे।

सोनिया और राहुल गांधी के साथ चट्टान की तरह खड़े कार्यकर्ता
जितेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एक चट्टान की तरह खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना यह आंदोलन तब तक जारी रखेगी जब तक कि भाजपा उनके नेताओं को परेशान करना बंद नहीं कर देती।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News