कुल्ल मंजू शर्मा मौत मामला : स्त्री रोग विशेषज्ञ के निलंबन पर भड़के डॉक्टर, अस्पताल प्रदर्शन पर की कार्रवाई की मांग

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 11:06 AM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के एक सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में एक चिकित्सक के निलंबन के एक दिन बाद प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बुधवार को अस्पताल में भीड़ जुटाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु के निलंबन के विरोध में क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रदर्शन किया और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (कुल्लू) के अध्यक्ष राजेंद्र कोहली ने कहा कि सोशल मीडिया पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की छवि जिस तरह पेश की जा रही है और उन्हें जिस प्रकार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, उससे कर्मचारी बेहद आहत हैं। अस्पताल कर्मियों की कथित लापरवाही के खिलाफ परिवार और अन्य लोगों के दो दिन तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को चिकित्सक को निलंबित कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक और दो नर्सों के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए संयुक्त निदेशक स्तर की जांच के आदेश देने और चिकित्सक को निलंबित करने के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News