सशक्त उम्मीदवारों को ही नगर निगम चुनावों में उतारेगी कांग्रेस : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 09:46 PM (IST)

शिमला (योगराज): नगर निगम चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस में टिकट के लिए दावेदारी पेश करने के लिए आज आखिरी दिन है और इस बीच टिकट की दावेदारी के लिए सैंकड़ों आवेदन भरे गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और नगर निगम चुनावों में सशक्त उम्मीदवारों को ही उतारा जाएगा। 

प्रतिभा सिंह ने बताया कि कांग्रेस से टिकट की दावेदारी पेश करने के लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब छंटनी प्रक्रिया में सशक्त उम्मीदवारों (पुरुष और महिला) को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव काफी देरी से हो पाए हैं और इसके पीछे भाजपा की राजनीतिक मंशा रही है लेकिन अब जब चुनाव हो रहे हैं तो कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में भी वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जनता कांग्रेस को एक बार फिर पूरा समर्थन देगी।

कांग्रेस टिकट के लिए 160 दावेदार
शिमला नगर निगम के 34 वार्डों से कांग्रेस टिकट के लिए 160 दावेदारों ने आवेदन किया है। हालांकि अभी संख्या बढ़ सकती है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने दी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News