Sirmaur News: नगर पंचायत राजगढ़ पर कांग्रेस का कब्जा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 05:33 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): आखिरकार नगर पंचायत राजगढ़ पर कांग्रेस कब्जा जमाने में कामयाब रही है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने कब्जा जमाया है। इससे पहले यहां भाजपा समर्थित नगर परिषद थी। मंगलवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। सबसे पहले पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर नगर पंचायत कार्यालय पंहुचे और नामांकन भरने की प्रक्रिया आरंभ की। इसके बाद विधायक रीना कश्यप नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। बाद में पार्षद सुमन चौहान, ज्योति साहनी, रुबी ककड़, कपिल ठाकुर व रणजीत सिंह कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए ज्योति साहनी व सुनीता देवी व उपाध्यक्ष पद के लिए कपिल ठाकुर व दिनेश ठाकुर ने नामांकन भरे। 

2-2 मतों से जीता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ज्योति साहनी को 5 व सुनीता देवी को 3 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश ठाकुर को 3 व कपिल ठाकुर को 5 मत मिले। अध्यक्ष पद पर ज्योति साहनी व उपाध्यक्ष पद पर कपिल ठाकुर को विजयी घोषित किया गया। बता दें कि नगर पंचायत में 7 पार्षद हैं। चुनाव में स्थानीय विधायक को भी मतदान करने का अधिकार होता है। ऐसे में मत डालने वालों की सख्या 8 हो गई लेकिन फिर भी कांग्रेस ने बाजी मार ली। भाजपा के पक्ष में केवल 2 पार्षद रह गए और तीसरा मत विधायक का पड़ा। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम राज कुमार ठाकुर ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 

सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस प्रयासरत : हर्षवर्धन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास करेगी। अधिक से अधिक धन नगर पंचायत को उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा ताकि राजगढ़ शहर को एक माॅडल शहर बनाया जा सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News