4 साल का नहीं 58 वर्षों का हिसाब दे कांग्रेस: भाजयुमो

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 02:23 PM (IST)

जोगिंद्रनगर : युवा कांग्रेस जो वर्तमान सांसद रामस्वरूप शर्मा का 4 साल का हिसाब मांग रही है वह पहले 58 वर्षों का अपना हिसाब जनता को दे उसके बाद हिसाब मांगे। प्रैस को जारी बयान में भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शक्ति राणा, जिला उपाध्यक्ष मनु शर्मा, अरुण बरठा, राजेश ठाकुर और अन्य भाजयुमो के पदाधिकारियों ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 58 साल तक क्षेत्र में कांग्रेस का सांसद रहा तथा इसी संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह भी सांसद रहे तथा उन्होंने क्षेत्र में क्या काम करवाया वह इसका भी पूरा हिसाब दें।

कांग्रेस के तमाम सांसदों ने न तो लोकसभा में मंडी संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को रखा और न ही उनका समाधान करवाया जबकि सांसद रामस्वरूप शर्मा ने 4 साल के दौरान जहां लोकसभा में शून्यकाल व अन्य सत्रों में करीब 2 दर्जन मुद्दे मंडी संसदीय क्षेत्र के उठाए, वहीं फोरलेन, नमक पर आधारित कारखाना, रेलवे का विस्तार, हवाई अड्डा, कलस्टर यूनिवर्सिटी, मैडीकल विश्वविद्यालय, आयुष, जनजातीय क्षेत्र में सौर ऊर्जा पर आधारित संयंत्र, चीन बॉर्डर में सड़कों का विस्तार, मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए एक दर्जन एन.एच, भू-भू जोत टनल, जलोड़ी जोत टनल के निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया है।

युकां को पहले अपना मानसिक संतुलन ठीक कर लेना चाहिए तथा अपने वरिष्ठ नेताओं से कांग्रेस पार्टी के कार्यक्लापों, भ्रष्टाचारों, भाई-भतीजावाद के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। सांसद रामस्वरूप शर्मा सफल सांसद के रूप में काम कर रहे हैं जिससे बौखलाकर कांग्रेस पार्टी के नेता हर रोज उनके ऊपर नए हथकंडे अपना कर दोषारोपण करने में लगे हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News