शिमला पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, सीएम सुक्खू के साथ जश्न में शामिल होने कल जाएंगी धर्मशाला

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 08:34 PM (IST)

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका वाड्रा रविवार सुबह शिमला पहुंचीं। उनका काफिला चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शिमला पहुंचा और छराबड़ा स्थित उनके आवास पर जाकर रुका। प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह मुख्यमंंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ धर्मशाला जाएंगी और राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित होने वाले समारोह में शिरकत करेंगी। प्रियंका वाड्रा के साथ ही कांग्रेस के कई अन्य केंद्रीय नेता भी इस समारोह में शामिल होंगे। सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू औ प्रियंका वाड्रा अनाडेल से धर्मशाला के लिए सोमवार सुबह अनाडेल से उड़ान भरेंगे। इससे पहले प्रियंका वाड्रा कांग्रेस के सत्ता में आने पर रिज मैदान में एक साल पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। वहीं प्रियंका वाड्रा के छराबड़ा पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी नजर आई। पुलिस की तरफ से सभी सुरक्षा पहलुओं को देखते हुए छराबड़ा व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

मंंत्रिमंडल विस्तार पर भी होगी चर्चा
मुख्यमंत्री सुक्खू राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। सीएम पहले ही कह चुके हैं कि इस माह कैबिनेट विस्तार हो जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रियंका वाड्रा के इस दौरे पर मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मोहर लग जाएगी। ऐसे में मंत्री पद के चाहवान कांग्रेस विधायक समारोह में अधिक से अधिक समर्थकों के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News