विजिलेंस जांच की बौखलाहट से कांग्रेस ने देवभूमि को किया शर्मसार: सूद

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 01:55 PM (IST)

सोलन : हिमाचल कांग्रेस में बीते कल विधानसभा परिसर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री से जो अमर्यादित व्यवहार किया उसकी भाजपा महिला मोर्चा कड़ी भर्त्सना करता है। सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि बीते कल घटित कृत्य बेहद शर्मनाक और बहुत ही निंदनीय है और यह कांग्रेस की कुंठा और कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इनका ये कदम प्रदेश में कांग्रेस के ताबूत की अंतिम कील साबित होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मर्यादा भूल इस तरह का व्यवहार ये दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपना वजूद खो चुकी है और अपना अस्तित्व खोने के बाद इस तरह के कृत्य को अंजाम दे रही है।

विधानसभा जैसे स्थान पर जिसे संविधान का मंदिर माना जाना चाहिए वहीं कांग्रेस ने अपनी ओछी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह का कार्य किया जिससे जनता के बीच कांग्रेस पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। राज्यपाल, उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार साथ ही मुख्यमंत्री के साथ आपत्तिजनक व्यवहार और सदन के बाहर नारेबाजी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का रास्ता रोकना बेहद ही शर्मनाक है। भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस पार्टी की रग रग से वाकिफ है इसीलिए इन्हें सत्ता से बाहर फेंका गया और ये पार्टी एक ऐसी नाव है जिसमें सवार सभी लोग डूबने वाले हैं इसलिए कुंठा से भरे ये नेता अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। ये एक ऐसी विचारधारा के लोग हैं जिन्हें राज्यपाल के पद की भी गरिमा नहीं रही। कांग्रेस के नेता जिस तरह से सदन के बाहर पहलवानी करते नजर आए उससे स्पष्ट है कि सत्ता की भूख में ये सबकुछ भूल चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News