राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने भरा नामांकन
punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2024 - 05:41 PM (IST)

शिमला (संतोष): राज्यसभा सीट के लिए होने जा रहे चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिला किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा सभी 3 निर्दलीय विधायक, कांग्रेस विधायक उपस्थित रहे।
हिमाचल से लड़ना सौभाग्य की बात : सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि उन्हें सुंदर व सुहावने प्रदेश हिमाचल से उम्मीदवार बनाया है, वह इसके लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करते है। हिमाचल के लोग बहुत ही शालीन हैं और यही कारण है कि हिमाचल में कांग्रेस वापस आई है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कहां से और कौन-सा पार्टी उम्मीदवार आता है, यह हाईकमान तय करती है। उनका संबंध है इस प्रदेश से, कानूनी रूप से वकील की हैसियत से और पारिवारिक संबंधों के रूप में है। यदि पार्टी ने हौसला और विश्वास जताया है तो उनके लिए यह बड़ा सौभाग्य है।
भाजपा ने दिया सिंबोलिक प्रत्याशी, बहुमत कांग्रेस के पास: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि पार्टी उम्मीदवार उतारते हैं और एक बार कांग्रेस ने भी जरूरत न होते हुए अमरनाथ बिजवाड़ी को उतारा था। निश्चिततौर पर बहुमत कांग्रेस के पास है। भाजपा ने सिंबोलिक प्रत्याशी दिया है और भाजपा को 27 तारीख को पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑप्रेशन लोटस का नारा एक वर्ष से लेकर भाजपा लगा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here