जीएस बाली समर्थक पंकज को जिला युवा कांग्रेस की कमान

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 06:59 PM (IST)

संगठन चुनाव के परिणाम घोषित, ब्लॉक प्रधानों का भी ऐलान
धर्मशाला (सौरभ):
युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के घोषित परिणाम में जिला कांगड़ा की सरदारी पूर्व मंत्री जीएस बाली के समर्थक पंकज कुमार (पंकू) को मिली है। ऑनलाइन हुए जिलाध्यक्ष के चुनाव में कुल 24124 वोट पड़े जबकि 256 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। जिला अध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवारों में मुकाबला हुआ। विजेता पंकज कुमार को 10574 वोट प्राप्त हुए जबकि दूसरे स्थान पर रहे सुधीर खेमे के अक्षित मैनी को 7561 वोट मिले। अक्षित को जिला उपाध्यक्ष चुना गया है। तीसरे स्थान पर रहे नीरज शर्मा को 1585, रजत सिंह को 1364, चिराग गुप्ता को 967, सूरम सिंह को 952, राम धन को 544 और विजय कुमार को 321 वोट हासिल हुए। इन सभी को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 15 ब्लॉकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी चुने गए हैं।

ये चुने गए ब्लॉक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

- बैजनाथ ब्लॉक में रविन्द्र कुमार 1322 वोट लेकर अध्यक्ष व अंकुश राणा 167 वोट लेकर उपाध्यक्ष बने। कुल 1496 वोट पड़े।
- देहरा ब्लॉक में अमित कुमार अध्यक्ष बने। अमित को 582 वोट व उपाध्यक्ष विशाल को 386 वोट मिले। कुल 975 वोट पड़े।
- धर्मशाला ब्लॉक में 2209 वोट लेकर अश्वनी राणा अध्यक्ष व अनुज 1197 वोट लेकर उपाध्यक्ष बने। कुल वोटिंग 3424 रही।
- फतेहपुर ब्लॉक में जगजीत सिंह पठानिया 750 वोट लेकर अध्यक्ष और समर जय सिंह 430 वोट लेकर उपाध्यक्ष बने। कुल मतदान 1214 रहा।
- इंदौरा ब्लॉक में बजिंद्र पठानिया 608 वोट हासिल कर विजेता बने। 266 वोट लेकर सूरज कुमार उपाध्यक्ष बने। कुल वोटिंग 1339 रही।
- जयसिंहपुर ब्लॉक में अभिषेक 83 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष बने जबकि अभिनव कटोच को अयोग्य घोषित किया गया। कुल मतदान 321 रहा।
- जसवां परागपुर ब्लॉक में शुभम नंगला 272 वोट लेकर अध्यक्ष व सुनील 140 वोट प्राप्त कर उपाध्यक्ष चुने गए। कुल वोटिंग 430 रही।
- ज्वालाजी ब्लॉक में राज राणा 1015 वोट के साथ अध्यक्ष बने। राजीव कुमार महज 8 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। कुल 1033 वोट पड़े।
- ज्वाली ब्लॉक में कड़े मुकाबले में अरुण बाहड़ी 1021 वोट लेकर अध्यक्ष व शुभम ठाकुर 1009 वोट के साथ उपाध्यक्ष बने। कुल मतदान 2839 रहा।
- कांगड़ा ब्लॉक में इशांत चौधरी 2099 वोट हासिल कर अध्यक्ष व रूबल गुप्ता 527 वोट लेकर उपाध्यक्ष चुने गए। कुल वोटिंग 2700 रही।
- नगरोटा बगवां ब्लॉक में सीमा देवी ने 3086 वोट लेकर अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की, जबकि युवराज शर्मा 441 वोट लेकर उपाध्यक्ष बने। कुल 3656 वोट पड़े।
- नूरपुर ब्लॉक में एकमात्र उम्मीदवार सतवीर 1038 वोट लेकर अध्यक्ष बने। कुल मतदान 1062 रहा।
- पालमपुर ब्लॉक में अनु कुमार 545 वोट लेकर अध्यक्ष व लक्ष्मी कपूर 169 वोट लेकर उपाध्यक्ष बनीं। कुल 849 वोट पड़े।
- शाहपुर ब्लॉक में 606 वोट लेकर विशाल अध्यक्ष और 421 वोट लेकर विश्व भारती उपाध्यक्ष चुने गए। कुल  वोटिंग 1438 रही।
- सुलाह ब्लॉक में अमित कटोच 927 वोट के साथ अध्यक्ष और कमल डोगरा 418 वोट लेकर उपाध्यक्ष बने। कुल मतदान 1348 रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News