कांगड़ा-जमानाबाद सड़क पर 2 स्कूटियों में भिड़ंत, बैंक मैनेजर की मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 12:08 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा-जमानाबाद सड़क पर 2 स्कूटियों के बीच हुई टक्कर में बैंक मैनेजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय विवेक महाजन पुत्र राम प्रकाश निवासी जयंती विहार कांगड़ा के रूप में की गई है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि विवेक जमानाबाद से कांगड़ा आ रहा था जबकि दूसरा स्कूटी चालक कांगड़ा से जमानाबाद की ओर जा रहा था।  इस दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें विवेक महाजन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर किया गया। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक कांगड़ा केंद्रीय बैंक जमानाबाद में मैनेजर के पद पर नियुक्त था। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को शवगृह में रखा है जहां उसका शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News