दशहरे के चलते अवैध कब्जों के खिलाफ ठंडी पड़ी मुहिम

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 12:05 PM (IST)

कुल्लू : अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की वजह से अवैध कब्जों के खिलाफ मुहिम ठंडी पड़ गई है। अधिकारियों के उत्सव में व्यस्त होने के कारण कब्जाधारियों को संभलने का मौका मिल गया है। कई कब्जाधारियों ने तो इस मौके का फायदा उठाते हुए अवैध निर्माण को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्सव के समापन तक कई अवैध कब्जों को ऐसा रूप दिया जा सकता है जिससे कब्जों को खाली करवाने में और समय आगे खिंच सकता है। जानकारी के अनुसार कुल्लू शहर में भी कई जगह अवैध निर्माण अंतिम रूप लेने लगे हैं।

वार्ड नं.-9 में अधूरे पड़े अवैध निर्माण को भी कब्जाधारी पूरा करने की फिराक में हैं। इसी प्रकार अधिकारियों की व्यस्तता के चलते अन्य जगहों पर वन भूमि पर भी अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कुल्लू के बुद्धिजीवियों राजकुमार, कुबेर सिंह, लाल चंद शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, यशपाल व पवन शर्मा ने कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ मुहिम को तेज किया जाना चाहिए। अवैध कब्जों के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना में कोताही आने वाली पीढिय़ों के लिए मुश्किलें और बढ़ा सकती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News