CM सुखविंदर सिंह ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, बेह ढोंटा के दिव्यांग बिक्रम को मिला लाभ

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 11:55 PM (IST)

शिमला (याेगराज): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने कांगड़ा जिला के बेह ढोंटा के 90 फीसदी दिव्यांग बिक्रम सिंह का तबादला उनके घर के पास कर दिया है। बिक्रम सिंह अपने घर से 35 किलोमीटर दूर अप्पर सेहरी राजकीय प्राथमिक व उच्च पाठशाला में सेवाएं दे रहे थे। बिक्रम सिंह ने सोशल मीडिया पर घर के पास तबादला करने की गुहार लगाई थी। उसे देखते हुए कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन और देहरा संगठनात्मक जिला के पूर्व अध्यक्ष नरदेव कंवर आगे आए और मुख्यमंत्री के समक्ष पूरे मामले को उठाया। मुख्यमंत्री ने बिक्रम की गुहार और नरदेव कंवर के आग्रह पर त्वरित कार्रवाई की और 3 दिन के भीतर ही बिक्रम का तबादला उनके घर के पास कर दिया है। बिक्रम ने उनकी मांग को तत्काल पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री और नरदेव कंवर का आभार जताया है। वहीं नरदेव कंवर ने बताया कि बेह ढोंटा मुख्यमंत्री का घर भी है। उनके पूर्वज यहीं रहते थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News