मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2024 - 06:22 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू अपनी कुर्सी बचाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। पंजाब से 2 बार कांग्रेस के सांसद रहते हुए रवनीत सिंह बिट्टू पहले राहुल गांधी के कसीदे पढ़ते थे, लेकिन आज अपने राजनीतिक लाभ के लिए उनके खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने देश के लिए 2 प्रधानमंत्रियों का बलिदान दिया, उस परिवार के प्रति ऐसी टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को ऐसे नेताओं पर लगाम लगानी चाहिए। इसी तरह की टिप्पणी शिवसेना की तरफ से भी की गई है, जोकि निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर भारत में चुनाव को देखते हुए जान-बूझकर ऐसी राजनीतिक टिप्पणियां की जा रही हैं, ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके।

रवनीत सिंह बिट्टू इस समय राज्यसभा में जाना चाहते हैं, जिस कारण वह अपने राष्ट्रीय नेताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। राहुल गांधी इस समय देश के एक सम्मानित नेता एवं संसद में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनकी तरफ से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस मजबूत हुई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News