प्रदेश में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, नशे के खिलाफ कानून में होगा बड़ा बदलाव : सुक्खू

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 09:20 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। वह आईजीएमसी में ट्रामा सैंटर के लोकार्पण के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि कम से कम आज तो कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सकता है लेकिन कल यानी शुक्रवार को या कभी भी कैबिनेट विस्तार हो सकता है। कैबिनेट में रिक्त चल रहे 3 पदों को लेकर और सरकार में 3 मंत्रियों को बनाने की लगाई जा रही अटकलों के बीच में यह सवाल पूछा गया था। 

सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कैबिनेट विस्तार कभी भी हो सकता है। हम इस पर काम कर रहे हैं। ये विस्तार कब होगा, इसकी डेट तय नहीं की गई है लेकिन यह विस्तार जल्द होगा। बता दें कि मंत्री पद की दौड़ में शामिल कई विधायकों का इंतजार काफी लंबा हो चुका है। मंत्री पद की दौड़ में धर्मशाला से सुधीर शर्मा, घुमारवीं से राजेश धर्माणी, ज्वालामुखी से संजय रतन और जयसिंहपुर से यादविंदर गोमा शुमार हैं।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में चिट्टा माफिया की कमर तोड़ने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं और आजकल पुलिस भी विशेष रूप से इस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निश्चिततौर पर नशाखोरी कानून में बदलाव करने की जरूरत है और सरकार इसके लिए प्रयासरत है और इसके लिए जल्द ही कड़ा कानून लाने जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News