हमीरपुर में 31 अक्टूबर को प्रस्तावित आंगनवाड़ी के साक्षात्कार स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख
punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 01:03 PM (IST)
Hamirpur News : बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए 31 अक्टूबर को प्रस्तावित साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए आवेदन हेतु न्यूनतम वार्षिक आय की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी है। इसलिए, 31 अक्टूबर को प्रस्तावित साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। इनकी नई तिथि नवीनत्तम अधिसूचना के अनुसार ही निर्धारित की जाएगी।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972225642 या मोबाइल नंबर 9418365370 पर संपर्क किया जा सकता है।

