लालची लोगों को लोकसभा चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देगी हिमाचल की जनता : सुक्खू

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 06:49 PM (IST)

बनखंडी (राजीव शर्मा): देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में जनसभा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुछ भ्रष्ट ताकतें हमारी सरकार को कमजोर करना चाहती हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मन में सत्ता की भूख है। इनके मंसूबे खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाने के थे लेकिन हमने उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि मैं एक आम परिवार से उठकर मुख्यमंत्री बना हूं। आम लोगों के लिए काम कर रहा हूं। हमारी सरकार बेसहारा बच्चों का सहारा बनी। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें 5 वर्ष के लिए चुना है लेकिन लालची लोगों को लोकसभा चुनावों में मुंहतोड़ जवाब जनता ही देगी। 

भाजपा के 7 विधायकों को निलंबित करने की जानकारी नहीं, अखबार में पढ़ा
इसके बाद मुख्यमंत्री ने शत्रुनाशिनी देवी मां बगलामुखी मंदिर में माथा टेका तथा प्रदेश में सुख-शांति व प्रदेश सरकार के 5 वर्ष सुख-शांति से चलने की कामना की। मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवाल पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष यह अंदेशा जता रहे हैं कि भाजपा के 7 विधायकों को निलंबित करने का खतरा है। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी कोई भी जानकारी नहीं है लेकिन आज अखबारों में जरूर पढ़ा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News