सीएम सुक्खू ने किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, रोपित किया क्रिप्टोमेरिया का पौधा

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 06:48 PM (IST)

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के मुख्यालय के समीप सरू प्रजाति के क्रिप्टोमेरिया का पौधा भी रोपित किया। इस वर्ष महिला दिवस की थीम डिजिट ऑल लैंगिक समानता में नवोन्मेष एवं प्रौद्योगिकी है। सर्तकता ब्यूरो ने पौधरोपण अभियान की थीम नागरिकों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण की रक्षा रखी है।

परिवार के साथ-साथ समाज को भी दिशा देती हैं महिलाएं
मुख्यमंत्री ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रत्येक जिम्मेदारी एवं कर्तव्य का सदैव पूर्ण निष्ठा से निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से पर्यावरण संरक्षण के सरकार के प्रयासों को भी बल मिलता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पर्यावरण प्रहरी के रूप में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज को भी जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज को भी दिशा देती हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सीपीएस संजय अवस्थी तथा विधायक हरीश जनारथा ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और पुलिस विभाग व सतर्कता ब्यूरो के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे। 

पुरुष प्रधान मानसिकता को बदलने की आवश्यकता
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि हमें पुरुष प्रधान मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है और इसके लिए कांग्रेस की सरकारों ने समय-समय पर ठोस कदम उठाए हैं। इससे पिछले 3-4द शकों में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण में पूर्व पीएम राजीव गांधी व कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय सोनिया गांधी के योगदान को भी याद किया।

प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग कर रहा पुलिस विभाग : डीजीपी
इस मौके पर डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन एवं दिशा-निर्देशन में पुलिस विभाग महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराधों पर रोक लगाने के लिए प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग कर रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग में महिला अधिकारियों को केंद्रीय भूमिका में लाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसका विस्तृत ब्यौरा भी दिया। इसके साथ ही एडीजी विजिलैंस सतवंत अटवाल ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News