आपदा में बेहतरीन नेतृत्व के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस अवार्ड से नवाजे CM सुक्खू

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2023 - 05:00 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मानसून के कारण आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में बेहतरीन नेतृत्व प्रदान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी सराहा है। मुख्यमंत्री को इसके लिए सर्टीफिकेट ऑफ एक्सीलैंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों सुमित सिंगला और जसवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को यह सम्मान प्रदान किया। इससे पहले वर्ल्ड बैंक और नीति आयोग ने भी आपदा के दौरान बेहतर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने फंसे हुए लोगों की मदद के लिए आपदा के बीच 72 घंटे रहकर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया। उनके मार्गदर्शन में 75 हजार पर्यटकों और 15 हजार गाड़ियों को प्रदेश से सुरक्षित निकाला गया, साथ ही 48 घंटे के दौरान बिजली, पानी और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं को अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया गया, जिससे स्थिति सामान्य हुई तथा लोगों को राहत मिली।

मुख्यमंत्री ने स्वयं ग्राऊंड जीरो पर रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करके अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। इतना ही नहीं, आपदा के बाद भी प्रभावितों को राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज घोषित किया है, जिसमें मुआवजा राशि को कई गुना बढ़ाया गया। पहले जहां पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान की एवज में 1.30 लाख रुपए मिलते थे, उसे राज्य सरकार ने बढ़ाकर 7 लाख रुपए किया। इसके अलावा सरकार उन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए प्रति बोरी की दर से सीमैंट तथा बिजली-पानी का फ्री कनैक्शन भी उपलब्ध करवाएगी। घर को आंशिक नुक्सान होने पर मुआवजा राशि में बढ़ौतरी कर इसे 1 लाख रुपए किया गया है। नए प्रावधानों के अनुसार गाय व भैंस जैसे दुधारू पशुओं की मृत्यु पर प्रति पशु 55 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है। भेड़ और बकरी की मृत्यु पर मिलने वाली वित्तीय सहायता को 4000 रुपए से बढ़ाकर 6000 रुपए किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News