Kangra: CM सुक्खू की देहरा को विकास की बड़ी सौगात, 233 करोड़ की परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यास

punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 07:20 PM (IST)

देहरा (राजीव शर्मा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 233.55 करोड़ रुपए की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मंगलवार को उन्होंने देहरा क्षेत्र के लोगों को 100 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं भी समर्पित की थीं। मुख्यमंत्री ने देहरा में जल शक्ति विभाग के सर्कल कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने देहरा में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता संचालन सर्कल भवन को भी समर्पित किया, जिससे लगभग 5 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 7.26 करोड़ रुपए से निर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ब्लॉक और ग्राम पंचायत बड़ा में सुनहेत-बस्सी सड़क पर नारद खड्ड पर 1.75 करोड़ रुपए से बने पुल का भी उद्घाटन किया। 

मुख्यमंत्री ने देहरा बाईपास पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 10 लाख रुपए की प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वह समाज के सभी वर्गों का सम्मान करते हैं तथा राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास, कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देहरा में 38 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले परिधिगृह भवन, नागरिक अस्पताल देहरा में 26.82 करोड़ रुपए की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट ब्लॉक, देहरा में 99 करोड़ रुपए की लागत से संयुक्त कार्यालय भवन, 4.73 करोड़ रुपए की लागत से वन विश्राम गृह, देहरा, सुनहेत से बस्सी सड़क पर देही खड्ड पर 4.12 करोड़ रुपए की लागत से पुल, सुनहेत से बस्सी सड़क पर ढलियारा खड्ड पर 8.77 करोड़ रुपए की लागत से पुल, देहरा क्षेत्र में यूवी और गैसीय क्लोरीनेशन के साथ 43 करोड़ रुपए की लागत से 24 जलापूर्ति योजनाओं के जल उपचार संयंत्र का शिलान्यास किया।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News