चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंचे हिमाचल के CM, कांग्रेस पर जमकर किए प्रहार

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2019 - 09:08 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंचे जहां उन्होंने कैंची वाला और बरोटीवाला में 2 जनसभाओं में टिहरी सीट से भाजपा उम्मीदवार माया लक्ष्मी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड की सभी सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। उन्होंने पहाडी राज्यों की समानताओं का बखान करते हुए कहा कि इस बार चुनावों में भी एक समानता रही। उत्तराखंड की जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी लहर नहीं सुनामी है, जिसके चलते ही कांग्रेस के लीडर चुनाव लडऩे से कतरा रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व पर विश्वास बढ़ा है।

मोदी के पहाड़ी राज्यों से प्रेम का किया बखान

उन्होंने सीमा पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सेना पर हमले के बाद देश के मुखिया ने चिट्ठी नहीं लिखी बल्कि घर में घुस कर हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पहाड़ी राज्यों से प्रेम का भी बखान करते हुए कहा कि मोदी को हिमाचल और उत्तराखंड से विशेष प्रेम रहा है। यही कारण है कि इन राज्यों के लिए मांग से भी अधिक बजट उपलब्द करवाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News