CM ने बंद कमरे में की DC बिलासपुर व हमीरपुर से बैठक, जानिए क्यों

punjabkesari.in Tuesday, Aug 07, 2018 - 08:32 PM (IST)

घुमारवीं: प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने सरकारी दौरे से लौटते समय घुमारवीं विश्राम गृह में रुके। मुख्यमंत्री धर्मशाला से शिमला जा रहे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विश्राम गृह घुमारवीं में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री घुमारवीं में लगभग 2 घंटे तक विश्राम गृह में रुके। उन्होंने दोपहर का भोजन भी घुमारवीं में ही ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी लोकसभा के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से आवश्यक फीडबैक ली तथा कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे में जनता के बीच जाएं ताकि प्रदेश की जनता उनका सही मायनों में लाभ उठा सके।

कानून व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बंद कमरे में डी.सी. बिलासपुर, डी.सी. हमीरपुर तथा एस.पी. बिलासपुर के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा की। यह भी जानकारी मिली है कि इस क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थीं। इस अवसर पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जे.आर. कटवाल भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News