हार मान चुके कांग्रेस के नेता, ये चुनाव उनके बस की बात नहीं : जयराम

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 11:21 PM (IST)

जोगिंद्रनगर/पधर(अमिता/किरण): जल्द समय आएगा जब शानन पावर प्रोजैक्ट हिमाचल का होगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोगिंद्रनगर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2024 तक यह प्रोजैक्ट पंजाब के पास है और इसे हिमाचल लाने के विषय पर हम विचार करेंगे। स्व. रामस्वरूप शर्मा भी हमेशा इस मुद्दे पर अपनी बात रखते रहे। सीएम ने यह भी कहा कि हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने पहले ही मान लिया कि चुनाव जीतना उनके बस की बात नहीं, इसलिए उन्हें बाहर से प्रचारक बुलाने पड़े। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों को विजयादशमी की बधाई दी।

कांग्रेस की हालत देखकर बड़ा विचित्र लगता है

उधर, द्रंग विधानसभा क्षेत्र के झटिंगरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कांग्रेस की हालत देखकर बड़ा विचित्र लगता है। कांग्रेसी परिवर्तन की बात कह रहे हैं लेकिन 2024 तक केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार है और हिमाचल में 2022 तक हमारी सरकार है। 2022 के बाद भी हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी।

हमने कहा था हम शुरूआत नहीं करेंगे

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने कहा था कि हम शुरूआत नहीं करेंगे, जो वो कहेंगे उस पर निर्भर करेगा कि हमें क्या कहना है। लेकिन जब कांग्रेस की बारी आई तो एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक गाली ही गाली थी। इस बात का मंडी की जनता जवाब देगी। सीएम ने कहा कि यह बात हमने मंडी में भी कही थी और आज भी कहते हैं कि मंडी हमारी थी और हमारी है और हमारी ही रहेगी।

कांग्रेस ने उसे स्टार प्रचारक बनाया जो देश के टुकड़े करने की बात करता है

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बल्ह विधानसभा के लेदा में कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का है, लेकिन अगर मंडी के लोगों की भावनाओं को छेड़ेंगे तो वो भी अच्छा नहीं होगा। कांग्रेस ने अपना स्टार प्रचारक भी उसे बनाया है, जो भारत के टुकड़े होने की बात करता है और उसने सेना पर भी आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का प्रदेश और देश में कोई भविष्य नहीं है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News