भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र के सभी वायदे पूरे किए : जयराम ठाकुर

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 11:29 PM (IST)

बरोटीवाला/बिलासपुर (ठाकुर/राम सिंह): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सोलन जिले के दून व बिलासपुर जिले के नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में 141.05 करोड़ के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने पहले दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंडी में लगभग 98 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। बाद में चंडी मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने समस्त प्रदेश का सर्वांगीण एवं एक समान विकास सुनिश्चित किया है। इसके बाद उन्होंने चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। 
PunjabKesari, CM Jairam Thakur Image

बिलासपुर जिले में श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। हर वर्ग और हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। सरकार ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को अपने नीतिगत दस्तावेज के रूप में अपना कर सभी वायदों को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में 43.05 करोड़ रुपए लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दूरदराज क्षेत्रों में वर्तमान आवश्यकता के आधार पर आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। भाजपा सरकार ने हिमाचल की संस्कृति के अनुरूप प्रदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News