कुल्लू : कांडी के पास बादल फटने से बजौरा नाले में आई बाढ़, बजौरा-कटौला मार्ग बंद

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 05:48 PM (IST)

कुल्लू/बजौरा (कृष्ण): बजौरा से ऊपर कांडी के पास लकसाल गांव में बादल फटने से बजौरा नाले में आई बाढ़ के चलते चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों से पता चला है कि बादल फटने से आधा पानी ही बजौरा नाले में आया और यदि पूरा पानी आ जाता तो बहुत नुक्सान हो सकता था। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12 बजे बजौरा नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने का पता चलते ही बजौरा पंचायत के लक्कड़ बाजार व लोअर बजौरा गांव के लोगों अपने-अपने घराें से निकलर सुरक्षित जगह पर जाकर अपनी जान बचाई। अगर रात को बारिश बंद नहीं हुई होती तो बजौरा नाले में आई बाढ़ के कारण बहुत नुक्सान हो सकता था।सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2018 के जुलाई माह में भी इसी नाले में बाढ़ आई थी। वहीं बादल फटने से बजौरा-कटौला सड़क मार्ग भी बंद हो गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News