नगर परिषद बद्दी ने मनाया प्लास्टिक मुक्त दशहरा, बुराई को खत्म करने का दिया संदेश

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 11:23 AM (IST)

बद्दी (आदित्य) : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस 3 स्थित दशहरा मैदान में धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी और हिमाचल प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी रहे। नगर परिषद द्वारा इस बार भी भव्य तरीके से दशहरा मेले का आयोजन किया गया। नप बद्दी की सत्ता बदलने के बाद भाजपा के नेतृत्व में यह पहला दशहरा मनाया गया।
PunjabKesari

दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी ने कहा कि इस बार जो पुतले जलाए गए उनमें हर एक पुतले पर एक विशेष प्रकार का स्लोगन लिखा गया था जो स्लोगन सामाजिक बुराई को सदा के लिए समाप्त करने के लिए लिखा गया था। तीनों पुतलों के साथ-साथ इन तीनों सामाजिक बुराइयां जैसे प्लास्टिक मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत व नशा मुक्त भारत जैसी सामाजिक बुराइयों का भी मंच से इनके दूर परिणाम बता कर एक-एक करके अग्नि से दहन किया गया।
PunjabKesari

इसके अलावा मेले में पंजाब के मशहूर कलाकार सोनू विर्क, अंशदीप, जगपाल सिंह चन्ना किशनपुरिया, कमल प्रिंस, पम्मी डैडी सहित कई कलाकारों ने अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया।
PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Related News