शोध पात्रता परीक्षा के आयोजन की तिथि में बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 11:25 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा के आयोजन की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 26 सितम्बर के स्थान पर 3 अक्तूबर को होगी। शोध पात्रता परीक्षा के परिणाम की घोषणा 30 सितम्बर के स्थान पर 10 अक्तूबर को होगी। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा पी.एच.डी. अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के उदे्श्य से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा हि.प्र. केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शोध पात्रता परीक्षा 25 विषयों पर ली जाएगी। परीक्षा के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन होगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने का अर्थ यह नहीं होगा कि अभ्यार्थी का पी.एच.डी. में प्रवेश सुनिश्चित हो गया है। उत्तीर्ण अभ्यार्थी पात्रता प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि से 2 वर्ष तक हि.प्र. केंद्रीय विश्वविद्यालय की पी.एच.डी. प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन के लिए पात्र होंगे।

इन विषयों पर ली जाएगी शोध पात्रता परीक्षा

प्रबंधन, पर्यटन, पर्यावरण, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, पादप विज्ञान, गणित, कंप्यूटर साइंस एवं सूचना विज्ञान, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, पत्रकारिता एवं जनसंचार/नव मीडिया, अर्थशास्त्र, समाज कार्य, समाज शास्त्र, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, शिक्षा, दीनदयाल उपाध्याय स्टड्ीज, जम्मु कश्मीर स्ट्डीज, दृश्य कला सहित अन्य विषय शामिल हैं। सीयू परीक्षा नियंत्रक डाॅ सुमन शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन 26 सितम्बर के स्थान पर 3 अक्तूबर को किया जाएगा। शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम 30 सितम्बर के स्थान पर 10 अक्तूबर को घोषित होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News