भाजपा ने चंद्रभूषण नाग को सौंपी कांगड़ा जिलाध्यक्ष की सरदारी(Video)

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 01:04 PM (IST)

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): जिला कांगड़ा भाजपा की सरदारी अब चंद्रभूषण नाग को सौंपी गई है। चंद्रभूषण नाग नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं। चुनाव प्रभारी विनय शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाऊस धर्मशाला में आयोजित बैठक में चंद्रभूषण नाग को जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए विष्णु दत्त को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।  वहीं इस दौरान शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। अपनी नियुक्ति पर चंद्रभूषण नाग ने सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेश और जिला कांगड़ा नेतृत्व का आभार जताया।

पहले संजय चौधरी थे जिलाध्यक्ष पद पर आसीन

गौरतलब है कि इससे पहले कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित संजय चौधरी जिलाध्यक्ष पद पर आसीन थे, उनका कार्यकाल पूरा होने पर अब चंद्रभूषण नाग को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा कूका, स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया, जिला कांगड़ा भाजपा के अंतर्गत आते चारों मंडलों के अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रयास रहेगा कि भाजपा में कोई मनमुटाव न हो : चंद्रभूषण नाग

चंद्रभूषण नाग ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि 2022 के चुनाव में कांगड़ा जिला भाजपा की चारों सीटें भाजपा की झोली में डाली जाएं, जिससे कि प्रदेश में भाजपा की सरकार पुन: सत्तासीन हो। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा में कोई मनमुटाव न हो और ऐसी कोई घटना न हो, जिससे मेरा बदनाम न हो, इससे बचने का प्रयास करूंगा। जितना काम मैंने पहले किया है, उससे भी तेज गति से आगे काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के सहयोग से हर चुनौती पर जीत दर्ज की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News