Chamba News: व्यक्ति ने खाई कीटनाशक दवाई, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 04:36 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले के पुखरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान देवेंद्र कुमार (40) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव खुशनगरी डाकघर पुखरी तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। देवेंद्र ने रविवार शाम को अपने घर पर गलती से कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां व्यक्ति के परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News