Chamba: नाबालिगा से दुष्कर्म, 3 लोगों पर मुकद्दमा
punjabkesari.in Saturday, Dec 13, 2025 - 10:08 PM (IST)
चम्बा (काकू): चम्बा जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिगा के पिता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि इस्माइल व 2 अन्य व्यक्तियों ने उसकी बेटी का अपहरण किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में अन्वेषण जारी है।

