Chamba: मैडीकल जांच के दौरान गर्भवती निकली नाबालिगा, मुकद्दमा दर्ज

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 11:06 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले के चुराह क्षेत्र में एक नाबालिगा दुष्कर्म के बाद गभर्वती हो गई। पुलिस ने पीड़िता की माता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की की माता ने बताया कि उसकी बेटी बीमार हो गई थी। इस पर वह बेटी को उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा ले आई, जहां चिकित्सीय जांच के दौरान बेटी गर्भवती बताई गई। नाबालिगा की माता की शिकायत में नामजद आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News