Kangra: बिना पासपोर्ट के रशिया नागरिक पर फॉरेनर एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 05:53 PM (IST)

गग्गल (वीरेन्द्र): बीते शनिवार गग्गल हवाई अड्डे पर जिस रशियन नागरिक को बिना पासपोर्ट के रोका गया था उसके खिलाफ पासपोर्ट न हो पाने के कारण फॉरेनर एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि यह रशियन नागरिक वर्ष 2022 में भारत आया था। 2022 में मुंबई में रुककर बॉलीवुड में एक स्टंटमैन के तौर पर काम करता रहा और फिर उसके बाद हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में आया जहां इसके पासपोर्ट की वैधता 2023 में खत्म हो गई। उसके बाद फिर यह अपने देश नहीं लौटा। हालांकि इसने दो बार अपना पासपोर्ट बनाने की कोशिश भी की लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो सका। अभी इस रशियन नागरिक के पास वैध पासपोर्ट न हो पाने के कारण पुलिस द्वारा मुकद्दम दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News