Chamba: 2 मंजिला मकान की छत से गिरने से व्यक्ति की मौत
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 11:39 AM (IST)
तीसा (सुभान दीन): चुराह उपमंडल से एक दुखद दुर्घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की अपने ही मकान की छत से नीचे गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार रात्रि करीब 10.30 बजे की है। मृतक की पहचान बृजलाल पुत्र किशन निवासी गांव श्रीगढ़ के रूप में हुई है। घटना के वक्त बृजलाल अपने 2 मंजिला मकान के ऊपर बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि अचानक संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारण से वह 2 मंजिला मकान से नीचे जमीन पर आ गिरे। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

